फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्युंजय बने ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फिटनेस फैक्ट्री क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार की देर रात तक डीएवी कॉलेज के ग्राउंड पर किया गया। चैंपियनशिप में पूर्वांचल के बॉडी बिल्डरों ने शरीर सौष्ठव का उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डर मृत्युंजय को ओवर ऑल चैंपियन तथा राज चौधरी को मसल मैन घोषित किया गया।
विज्ञापन

सात ग्रुप में हुए चैंपियनशिप में मोहम्मद इकलाख पहले और दूसरे स्थान पर विशाल रहे। जबकि 55-60 किग्रा भार वर्ग में समीर दूबे ने पहला, दूसरे पर आकाश चौहान रहे। 60-65 किग्रा भार वर्ग में पहले स्थान पर शरद मंजही, दूसरे पर जसकिरत सिंह तो 65-70 किग्रा भार वर्ग में पहले नंबर निलेश कुमार, दूसरे पर प्रशांत नायक रहे। वहीं, 70-75 किग्रा भार वर्ग में पहले स्थान पर मृत्युंजय यादव व राजू खान दूसरे स्थान रहे। 75-80 भार वर्ग के विजेताओं में पहले नंबर पर राज चौधरी, दूसरे पर अवधेश यादव तो 80 किग्रा भार वर्ग में पहले नंबर पर विक्रम यादव, दूसरे पर नितेश कुमार बाजी मारी। खेल आयोजक फिटनेस फैक्ट्री के मनीष गुप्ता, सप्लीमेंट जोन के संजीव चौरसिया, द गैलेक्सी जीम में रोहन सिंह और डॉ. जय प्रकाश जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें