फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की दीपावली के बाद काशी की देव दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अयोध्या की दीपावली को भव्य और आकर्षक बनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर विश्व विख्यात काशी की देव दीपावली पर है। यही कारण है कि यहां की देव दीपावली को अलौकिक और ऐतिहासिक बनाने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार 50 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इतना ही नहीं, इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे और सभी घाटों के आयोजनों का हिस्सा बनें।
विज्ञापन

देव दीपावली पर दीपों की जगमगाहट के साथ ही काशी की धर्म, कला और संस्कृति की झलक भी देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया। गंगा की लहरों पर पहली बार लेजर शो कर इस आयोजन को और भव्य बनाया गया। अस्सी से लेकर आदिकेशव घाट तक दीप मालाओं के साथ मधुर कलरव गूंजा। राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों से सजी नाव पर सवार होकर सभी घाटों की अलौकिक छटा निहारी। इससे पहले मुख्यमंत्री अयोध्या की दीपावली में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को पुष्पक विमान से लेकर पहुंचे थे। इस बार गंगा घाट से लेकर शहर के कुंड, तालाब और चौराहों को दीपों से सजाकर इसके महात्म्य को बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, देव दीपावली पर भगवान राम और कृष्ण की झांकी ने काशी में अयोध्या की दीपावली की याद ताजा करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें