फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की तर्ज पर काशी में शुरू किया जाएगा एनिमल हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में एनिमल हॉस्टल शुरू करने के लिए यहां के अधिकारियों को निर्देश दिया है। काशी की सड़कों पर घूमने वाले गोवंश के लिए इस शुरूआत से पहले गुजरात में चल रहे ऐसे हॉस्टल को देखने और समझने की सलाह दी है। हॉस्टल में रहने वाले गोवंश के गोबर व मूत्र से रोजगार की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन

चार साल के विकास कार्यों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की सड़कों पर घूमने वाले गोवंश पर चिंता जताई। उन्होंने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने को कहा तो अधिकारियों ने कैटल कालोनी और कान्हा उपवन के जल्द ही शुरू करने की बात कही। इस पर पीएम मोदी ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में शुरू कराए गए एनिमल हॉस्टल की जानकारी दी। साबरकांठा जिले के अकोदरा गांव में शुरू कराए पहले एनिमल हास्टल में गोवंश के गोबर व मूत्र को गोबर गैस, आर्गेनिक कृषि और बायो पेस्टिसाइड में उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि वहां इसे रोजगार से जोड़ा गया है और जनसहभागिता से जुड़ी इस परियोजना से कई तरह की समस्याओं का भी समाधान हुआ है। पीएम की सलाह के बाद काशी में भी इस परियोजना को शुरू करने का प्रशासनिक प्रयास शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल और सीडीओ गौरांग राठी के साथ टीम गुजरात जाकर इस परियोजना का अध्ययन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें