भदोही। सरोई में बुधवार को आयोजित भाजपा कार्यकताओं की बैठक में पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठों के मनोनीत संयोजकों और सह संयोजकों का स्वागत किया गया। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया गया। साथ ही उनसे लोकसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया गया। बैठक में मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार पाल ने कहा कि भाजपा में कोई व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन सर्वोपरि है। यही कारण है यहां जमीनी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। कहा कि पार्टी का शीर्ष अनुशासित और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना चाहता है ताकि पार्टी आगे बढ़े। उन्होंने मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। वर्तमान में विपक्षी दल जनता को तरह तरह से बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में डीघ के संयोजक पंकज तिवारी, सह संयोजक रोहित पांडेय, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक पाठक, सह संयोजक सुरेश दुबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. पीएस दुबे आदि को बधाई देते हुए उन्हें जिम्मेदारियां दी गईं।