सारनाथ। गर्ल फ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए चोरी करने वाले दो आरोपियों को चोरी की दो बाइक के साथ सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा। दोनों की शिनाख्त चौबेपुर थाना के तिवारीपुर के शुभम गौड़ उर्फ भोलू और मुरीदपुर के नितेश कुमार गौड़ के तौर पर हुई है।
सारनाथ इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना पुल के समीप चोरी की दो बाइक के साथ दो आरोपी मौजूद हैं। इस सूचना पर उन्होंने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों मौज मस्ती और अपने गर्ल फ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए चोरी करतेे थे। दोनों चोरी की बाइक को चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर सहित आसपास के जिलों में दस से पंद्रह हजार रुपये में बेचते थे। दोनों पूर्व में भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। दोनों के गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है।