ज्ञानपुर/जंगीगंज। सावन में कालीन नगरी शिवभक्ति में लीन नजर आ रही है। चारों ओर कांवरियों का जत्था जलाभिषेक के लिए शिवधाम की ओर रवाना होने से फिजा केसरिया हो चली है। बुधवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए कांवर लेकर निकले। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बल के नारों से वातावरण गूंजता रहा। शिवभक्त प्रयाग से जल लेकर काशी विश्वनाथ जलाभिषेक करने जाएंगे। जंगीगंज क्षेत्र के धनतुलसी मोड़ से दो दर्जन डाक बम कांवरियों का जत्था बुधवार को प्रयाग जल भरने के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। धनतुलसी निवासी गप्पू मिश्रा के अगुवाई में गोलू, पवन, प्रदीप, सूरज, मनीष, दिनेश, संदीप, सोनू, शुशील, मनोज, शिवबाबू समेत दो दर्जन कांवरिया बुधवार को तीर्थराज प्रयाग जल भरने के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया की प्रयाग से जलभरकर बाबा सेमराध मंदिर में आज तेरस के अवसर पर जलाभिषेक करेंगे।