फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन मुक्त समाज का काशी से जाए संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पॉलिथीन मुक्त समाज का काशी से ही संदेश जाए तो बेहतर होगा। जिला प्रशासन की ओर से इस दिशा में की जा रही पहल को अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद सराहा और इस दिशा में आगे बढ़ते रहने की बात कही। बुधवार को बनारस दौरे में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमिश्नर, डीएम से अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करने और सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जुलाई को बनारस दौरे से पहले तैयारियाें की समीक्षा करने पहुंचे योगी ने मुख्य आयोजन के दिन पंडाल में पॉलिथीन के दुष्प्रभाव से जुड़े बैनर-पोस्टर लगवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। साथ ही यह कहा कि नगर निगम के साथ ही अन्य विभागों को भी अपने स्तर से इस दिशा में काम करते रहने की जरूरत है। जिला प्रशासन की ओर से यह बताए जाने पर कि इस बार स्वतंत्रता दिवस तक काशी को पॉलिथीन मुक्त कर दिया जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए हर संभव प्रयास कर इस लक्ष्य को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें