फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव केंद्र की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने समस्त प्रसव केंद्रों को सुदृढ़ बनाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया। गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों संग बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। ड्यूटी पर लगाए जाने वाले कर्मी समय से वहां मौजूद रहे और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें। कहा कि रोगी कल्याण समिति की नियमित बैठक होती रहे, ताकि छोटी मोटी समस्याएं उसमें निपटाई जा सकें। निर्देशित किया कि कोई भी अस्पताल गंदा ना रहे। वहां समुचित सफाई होती रहे। जनपद स्तर से जो धनराशि जा रही है, महीने के अंत तक उसका पूरी तरह सदुपयोग कर लिया जाए। धनराशि के रहते हुए अगर किसी स्वास्थ्य केंद्र पर किसी व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो वहां के चिकित्सा अधिकारी उसके जिम्मेदार होंगे। संचारी रोग नियंत्रण माह की कार्यवाई के बारे में कहा कि इस कार्यक्रम को गम्भीरता से लिया जाए। संचारी रोगों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता फैलाई जाए। एनएचएम के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। कहा सरकार की ओर से जो योजना आमजन के हित में चलाई जा रही है, उसे हर पात्रों तक पहुंचाई जाए। जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन से लेकर अन्य योजनाओं की चर्चा करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ एस प्रसाद, सीएमएस महिला डॉ सुमिता सिन्हा, डीसीपीएम अजय पांडेय समेत अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें