फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन उद्योग के विकास का खाका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। प्रदेश की पर्यटन, परिवार एवं महिला कल्याण मंत्री रीता बहगुणा जोशी ने कहा कालीन उद्योग के विकास के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं का खाका तैयार किया है, जिससे न केवल जनपद का पिछड़ापन दूर होगा बल्कि ढांचागत विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जीएसटी संबंधी समस्याओं पर विचार कर रही है। कैबिनेट मंत्री शनिवार की शाम होटल शिराज में भदोही जनपद स्थापना दिवस पर संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भदोही को जनपद बने पूरे 25 वर्ष हो चुके हैं। यह खुशी की बात है। इन 25 वर्षों में भले ही ढांचागत रूप से जिला मजबूत न हुआ हो लेकिन हम यह कह सकते हैं कि महिलाएं सशक्त हुई हैं। कामगारों को काम मुहैया कराने में यह जिला अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि कालीन उद्योग से लाखों मजदूरों की रोजी-रोटी चल रही है। भदोही की कालीन दुनियां भर में अपनी चमक बिखेर रही है। हस्तकला में भदोही का कोई मुकाबला नहीं है। आज भी हाथ से बुने कालीनों की बात होगी तो भदोही का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद योजना में कालीन को शामिल किया है। इसमें कालीन उद्यमियों के साथ मझोले निर्यातकों, उत्पादकों के लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किए हैं, जिससे उद्योग तरक्की करेगा। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने उद्योग की समस्याएं से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से जीएसटी और ई-वे बिल से होने वाली समस्याएं बताई। विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जनपद विकास में जनसहभागिता जरूरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, शैलेंद्र दूबे ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन संदेश दूबे ने किया। मुख्य रूप से ओएन मिश्र, पूर्व विधायक जाहिद बेग, उमेश गुप्ता, शिवसागर तिवारी, प्रह्लाददास गुप्ता, रवि पाटोदिया, पियूष बरनवाल, अब्दुल हादी, अशोक जायसवाल, विजय सोनकर, आशीष सिंह, शालिनी मेहरा, स्नेहलता श्रीवास्तव, योगिता हेमकर, सपना दूबे, अरुण राय आदि मौजूद रहे। संजय श्रीवास्तव ने लोगों आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें