फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहनिया में ठेकेदार से 54 हजार की लूट0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रोहनिया और शिवपुर थाने में शुक्रवार को लूट के दो मुकदमे दर्ज किए गए। रोहनिया क्षेत्र में बदमाशों ने असलहे की मुठिया से वार कर ठेकेदार से 52 हजार रुपया लूट लिया जबकि शिवपुर क्षेत्र में असलहे से आतंकित कर युवक से मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत पंडितपुर गांव मे मिर्जापुर के भुवालपुर निवासी दीनानाथ तिवारी जमीन लेकर मकान बनवा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर गमछे से मुंह बांधे हुए बाइक सवार दो लोग निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। निर्माण कार्य करा रहे चुप्पेपुर निवासी ठेकेदार ताराशंकर गोड़ के सिर पर असलहे की मुठिया से वार कर बदमाशों ने 52 हजार रुपया लूट लिया। घायल ठेकेदार का उपचार भदवर स्थित निजी अस्पताल में कराया गया। ठेकेदार का कहना था कि वह मजदूरों का भुगतान करने के लिए रुपये लेकर आया था। रोहनिया पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है। उधर, शिवपुर थाना अंतर्गत बड़ालालपुर में गुरुवार की रात एक निजी कंपनी में कार्यरत आलोक राय के घर जाते समय असलहा सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। सूचना पुलिस को देने पर फैंटम दस्ते के दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो बदमाश उन्हें धक्का देकर भाग निकले। आलोक ने बताया कि बदमाशों ने भागने के दौरान एक ट्रैक्टर चालक से भी लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें