फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन घर पहुंचाएगा दवाएं और जरूरी सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्राय: दैवीय आपदाओं के समय लोग जरूरी सामान, दवाओं के लिए परेशान रहते हैं लेकिन अब उन्हें इससे निजात मिल जाएगी। इस तरह के संकट में उनके पास सामान पहुंचाने में ड्रोन मददगार साबित होगा। आईआईटी इलाहाबाद के छात्रों ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जिसकी मदद से दो मिनट के भीतर करीब तीन किलोग्राम के सामान दो किलोमीटर तक आसानी से पहुंचाए जा सकते हैं। शुक्रवार को बीएचयू के दृश्यकला संकाय परिसर में लगे इनोवेशन फेयर में इसके अलावा कई नए प्रयोगों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। यहां छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों ने नए प्रयोगों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डिजाइन इनोवेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा के निर्देशन में दो दिन तक चलने वाले फेयर में दिल्ली, पंजाब, इलाहाबाद, खडगपुर आदि जगहों से सेंटर की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने उद्घाटन के बाद फेयर में लगे नए प्रोजेक्ट का अवलोकन करने के बाद प्रतिभागियों के प्रयास को सराहा। इस दौरान आईआईटी इलाहाबाद से सुनील यादव, पवन, शेफाली आदि ने विशेष प्रकार के ड्रोन की प्रदर्शनी लगाई। सुनील ने बताया कि करीब 1.25 लाख की लागत से यह ड्रोन तैयार किया गया है, जिसे आपदा के समय इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आईआईटी बीएचयू की ओर से मछली पालन, शुद्ध जल, आईआईटी खडगपुर के छात्रों की ओर से तैयार राइस पफेड मशीन (चना, चावल, मकई भुनना), जूट से सुतली बनाना और पत्ते की मदद से दोना बनाने वाली मशीन बनाई गई है। आईआईटी दिल्ली से दीपांकर ने वायरलेस होम प्रोडक्ट आदि का मॉडल प्रदर्शित किया। इस दौरान दिल्ली से प्रो. पीवी मधुसूदन, बंगलौर से प्रो. बी गुरुमूर्ति, मुंबई से प्रो. नीना सबनानी के साथ ही बीएचयू से प्रो. हीरालाल प्रजापति, आईआईटी बीएचयू से प्रो. नीरज शर्मा, विक्रम पाल, पीयूष कुमार गुप्ता, पवनेश कुमार बिंद, एकता जायसवाल, अजय कुमार, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें