फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनियोजित विकास के लिए वीडीए बनाएगा जोनल प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में हो रहे अनियोजित विकास पर नकेल कसने के लिए अब वीडीए ने जोनल प्लान बनाने का निर्णय लिया है। इससे अवैध ढंग से विकसित हो रही कालोनियों पर जहां पूरी तरह से रोक लगाने ओर बुनियादी विकास का खाका तैयार तैयार जाएगा। वीडीए वीसी राजेश कुमार ने कहा कि इस प्रस्ताव को वीडीए बोर्ड बैठक में रखकर पास कराने के बाद शासन को भेजा जाएगा। वहां से अनुमति के बाद इसका क्रियान्वयन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना को जोनवार बनाने के लिए जोनल अधिकारियों और अवर अभियंताआें को निर्देश दिए जा चुके हैे। इस पर काम भी शुरू हो गया है। दरअसल 1990 के बाद वीडीए की ओर से एक भी कालोनी का एप्रुवल नहीं हुआ लेकिन शहर में तकरीबन पांच सौ कालोनियेां की बाढ़ आ गई। आगे ऐसी कालोनियों पर रोक लग सके इसके लिए वीडीए ने अब जोनल प्लान का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे इलाके की जमीन का भू-प्रयोग बदलकर उसे आवासीय किया जाएगा ताकि जो भी व्यक्ति नक्शा दाखिल करे उसे पास किया जा सके। उपाध्यक्ष ने बताया कि एनएच-56 पर बाबतपुर एयरपोर्ट तक आवासीय क्षेत्र हो गया है। काफी बड़े पैमाने पर जमीन कवर कर आवास भी बना लिये गए हैं लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।।
बिल्डर एसोसिएशन के साथ वीडीए वीसी ने की बैठक
वाराणसी। प्रदेश सरकार की लैंड पुलिंग योजना को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बिल्डर्स के साथ बैठक की। इस दौरान इसे लागू करने के लिए उन्होंने बिल्डर्स से प्रस्ताव भी मांगा। वाराणसी बिल्डर्स एवं डेवलपर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं आर्किटेक्ट के साथ बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि जो प्रस्ताव आएगा उसे वीडीए की बोर्ड में रखा जाएगा और भू.प्रयोग को आवासीय में बदलकर जमीन को विकसित किया जाएगा। दरअसल लैंड पुलिंग योजना में किसान से जमीन लेकर उसे वहां बुनियादी सुविधाएं विकसित करने बाद 75 फीसदी जमीन किसान को दे दी जाएगी और 25 फीसदी भूभाग पर वीडीए और बिल्डर्स निर्माण कराएंगे। वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने कहा कि जब सड़क चौड़ा करने के लिए जगह दी जा रही है तो बिल्डिंग निर्माण में फ्रंट एरिया (एफएआर) छोड़ने की छूट दी जाए। साथ ही गलियों में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनाने की अनुमति मांगी ताकि पार्किंग की समस्या खत्म हो। इस दौरान वीडीए सचिव विशाल सिंह, बिल्डर्स एसोसिएशन के सचिव अनिल सिंह, उपाध्यक्ष अभिनव पांडेय, लोकेश गुप्ताए अभिनव सिंह, मयंक गुप्ता, प्रशांत केजरीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें