फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेलूपुर जोन में कम वसूली पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गृहकर वसूली लक्ष्य के सापेक्ष नहीं होने पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी है। भेलूपुर जोन के बीएचयू सहित बीएसएनएल जैसे बड़े बकाएदारों से वसूली नहीं होने पर नाराजगी जताई है। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में अपर नगर आयुक्त मोतीलाल सिंह ने अधीनस्थों और कर निरीक्षकों के साथ बैठक कर भेलूपुर जोन में वसूली पूरी करने के लिए ताकीद की है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि भेलूपुर जोन में बीएचयू पर 30 करोड़ का गृहकर बकाया है। इसी तरह बीएसएनएल पर भी करोड़ों रुपये का गृहकर इस जोन में बाकी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गृहकर जमा नहीं करने पर अधिनियम में वर्णित धाराओं के अधीन कुर्की की कार्रवाई करें। साथ ही बीएसएनएल को रोड कटिँग की अनुमति तभी दी जाएगी जब विभाग की ओर से बकाए गृहकर का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा सभी जोनल अधिकारियों और कर निरीक्षकों को चेताया गया है कि वे हर हाल में गृहकर का लक्ष्य समय पर पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें