वाराणसी। मकर संक्रांति के अवसर पर सामाजिक संस्था शिक्षा-दीक्षा फाउंडेशन की ओर से कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के गांव लमही में ‘काशी का पतंगबाज कौन’ पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।
संस्था ने सबसे पहले सैकड़ों बच्चों को पतंग और रेशम बांटा जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद प्रेमचंद के गांव लमही में पतंग महोत्सव की शुरुआत हुई। सारा आसमान रंग बिरंगे पतंगों से पट गया। हर ओर भक्काटे का शोर सुनाई देने लगा। कार्यक्रम की शुरुआत लमही गांव के ग्राम प्रधान संतोष कुमार सिंह और एसडीएफ संस्था के संरक्षक डॉ. प्रभाशंकर मिश्र ने सांकेतिक रूप से पतंग उड़ा कर किया। इस अवसर पर सुमित पांडेय, मनीषा सिंह, पप्पू, अमित झा, अभिषेक श्रीवास्तव, नदीम, सतीश, लकी, खालिद, साहिल सहित संस्था के अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो