फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मोचे्रँ पर फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव के मंगलवार को प्रथम आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सपा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फेल है और सरकार की कोई योजना धरातल पर नहीं दिख रही है।
कहा कि यह सरकार केवल बयानबाजी तक ही सीमित रह गई है। सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है। बिजली का दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। श्री यादव कोरंटाडीह डाकबंगला से निकले तो उनके साथ दर्जनों वाहनों का काफिला जुड़ गया। सपा के नए जिलाध्यक्ष श्री यादव का स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरौली, सोहांव, लक्ष्मणपुर, नरहीं, रामपुर, चितबड़ागांव, फेफना, सागरपाली आदि स्थानों पर किया। जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मो. रिजवी, पूर्व विधायक गोरख पासवान, सनातन पांडेय, मंजू सिंह, छोटेलाल राजभर, राजमंगल यादव, लक्ष्मण गुप्ता, यशपाल सिंह, विनय प्रकाश अंचल, अरविंद गिरि, विकेश सिंह सोनू, राजेश गोंड, बबलू तिवारी, पंकज राय, अजीत यादव, चंद्रजीत यादव, मनन दुबे, राघवेंद्र सिंह, नितीश पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें