फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीकोठी में तैयार कराई गई अनुष्का की साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहले ही अपनी खासियतों के लिए मशहूर बनारसी साड़ी फिर छा गई। इटली में शादी के बाद दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में सिने तारिका अनुष्का शर्मा ने जो साड़ी पहनी थी, वह बनारस से तैयार कराकर भेजी गई थी। यह साड़ी पीली कोठी के बुनकरों ने सोने के धागों से महीने भर की मेहनत के बाद तैयार की है। इसमें जरी और खास तरीके से जरदोजी का काम किया गया है। हाल ही में इस साड़ी को बनारस से अनुष्का के लिए भिजवाया गया था।
विज्ञापन

सिने तारिका अनुष्का शर्मा के लिए इस खास मौके के लिए बनारसी साड़ी की डिजाइन मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी ने तैयार किया था। सब्यसांची ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है। सुनहरे रंग की बनारसी कॉटन शिल्क पर सोने के जरी का बारीक काम किया गया है। सुनहरे बूटे इसमें खास तौर से लगाए गए हैं। बनारसी साड़ी के कारोबार से जुड़े एक बुनकर ने बताया कि महीने भर से अनुष्का शर्मा के लिए खास तौर से रेशम, सिल्क की यह साड़ी तैयार की जा रही थी। इसे आधा दर्जन से अधिक कारीगरों ने मिलकर बनाया है। जरदोजी का काम भी पीलीकोठी क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी बारीकी से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें