फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बार : 68 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के 18 पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 68 प्रत्याशियों की किस्मत मंगलवार को मतपेटिका में कैद हो गई। कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा और गहमागहमी के बीच कुल 62.53 प्रतिशत मतदान हुआ। 6860 मतदाताओं में 4290 ने वोट डाले। मतदान के बाद पुलिस की सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को सेंट्रल बार सभागार में रखवाया गया। गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात परिणाम आएगा।
विज्ञापन

सेंट्रल बार के भूतल और प्रथम तल पर सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं को सिविल कोर्ट परिसर से मतदान स्थल तक वोट देने की अपील करते प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच से जूझ कर जाना पड़ा। हैंडबिल वितरण पर रोक के बावजूद इसका इस्तेमाल किया गया। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत-हार के आकलन में जुट गए। अध्यक्ष पद पर प्रभुनाथ पांडेय समेत चार प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला दिखा। वहीं, महामंत्री पद पर पिछले चुनाव में एक मत से हारे संजय सिंह दाढ़ी और बृजेश मिश्र में कांटे का संघर्ष दिखा। चुनाव संपन्न कराने में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह व सदस्य राधेमोहन त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, महफूज आलम, अशोक राय सहयोगी संतोष सिंह के अलावा ऋतु श्रीवास्तव, शालिनी, सुमन श्रीवास्तव, संजय गुड्डू, मनीष राय, सुनील मिश्र, सतीश त्रिपाठी, पर्यवेक्षक रामजन्म सिंह, सभाजीत सिंह, मजाहिरुल हक, आलोक शुक्ल, कृपाशंकर सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें