वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना तथा महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संयुक्त संयोजन में महिला सम्मान, सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्था पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र दीपक रतन ने कहा कि फोन नंबर 1090 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है। इस पर बिना झिझक के अपनी बात कहा जा सकता है। 1090 के माध्यम से शक्तिपरी भी लाई जा रही हैं जो तत्काल सुरक्षा के लिए पहुंचेंगी।
उन्होंने कहा कि यहां सूचनाएं गोपनीय रहती हैं और महिला अधिकारियों द्वारा ही समस्या सुनी जाती हैं। अध्यक्षता कर रहे कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने भी छात्राओं को मुश्किल के क्षणों में 1090 की सहायता लेने की बात कही। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति प्रो. रेखा ने कहा कि यौन उत्पीड़न या अश्लील कृत्य की अवस्था में उसका विरोध करने करें। मुख्य अतिथि कुलानुशासक प्रो. शंभू उपाध्याय रहे। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सुशील कुमार गौतम, बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा राय, एसपी ट्रैफिक सुरेंद्र चंद्र रावत सीओ सतेंद्र तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्ति किया। संगोष्ठी में डॉ. भारतीय रस्तोगी, डॉ. कुरील, डॉ. विरेंद्र प्रताप, डॉ.बालरूप, डॉ. अर्चना गोस्वामी, डॉ. अनीता सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।