फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर बाद लगा संपूर्ण समाधान दिवस, उमड़े फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा/ राजातालाब/वाराणसी । आचार संहिता खत्म होने के बाद मंगलवार को तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की भीड़ उमड़ी। नगर निकाय चुनाव की वजह से करीब एक महीने से संपूर्ण समाधन दिवस का आयोजन स्थगित था। डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी आरके भारद्वाज मंगलवार को लोगों की शिकायत सुनने पिंडरा तहसील पहुंचे थे। डीएम ने लेखपालों को ईमानदारी की नसीहत देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत लेखपालों से संबंधित व राजस्व विभाग की होती हैं। तीनों तहसीलों पर कुल 341 शिकायतें आईं जिसमें 26 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कठिराव के हरिनाथ ने जमीन में पड़ोसियों द्वारा नींव खोदने का आरोप लगाया। वही इंदवार के भोनू यादव ने नाली व चकरोड को जोत कर खेत में मिलाने की 10 वीं बार शिकायत की। डीएम ने दोनों मामलों में एसडीएम को स्वयं जाकर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। पुवारी कला की ग्राम प्रधान सरोज मिश्र व अन्य ग्रामीणों ने गांव में विधायक निधि से बिछ रहे इंटर लॉकिंग को स्थानीय लोगों द्वारा रोके जाने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार समेत सभी को तलब करते हुए बुधवार तक कार्रवाई का आदेश दिया। वहीं बसनी चनौली के सरविन्द पटेल व करेमुवा के राजीव रंजन द्विवेदी ने बंजर भूमि पर कब्जे की शिकायत की। इस पर जांच कर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश एसडीएम को दिया।
छताव-दिनदासपुर नहर में सिल्ट जमा होने के चलते पानी खेत में जमा होने की शिकायत किसान शिवलाल समेत कई ने की। जिसपर डीएम नर अधिशाषी अभियंता नहर को तुरंत नहर की सफाई करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस पर कुल 127 मामले आये। जिसमे मौके पर ही 10 मामलों का निस्तारण हो पाया। इस दौरान डीएम के अलावा एसएसपी आर के भारद्वाज, एसडीएम पिंडरा डॉ एनएन यादव, सीएमओ बीबी सिंह, तहसीलदार के के मिश्र, सीओ पिंडरा सुरेंद्र कुमार समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं राजातालाब में चकरोड, खडंजा ,सरकारी व बंजर जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतें ज्यादा आई। लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा कर उक्त जमीनों को खाली कराने की मांग करते रहे। हालांकि निकाय चुनाव के बाद यह पहला संपूर्ण समाधान दिवस था। राजातालाब तहसील में बहुत ही कम संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर आए। खालिसपुर के वनवासी मुसहरों ने गांव के ही सुरेश राजभर पर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी जमीन को हथिया ले रहे हैं। खालिसपुर से आए लालमणि, छेदी, चंपा, सुदामा ने गुहार लगाकर दबंगों से मुक्ति की मांग की है। कालिका बाजार के कमला प्रसाद पुत्र रामनारायण ने कहा कि उनकी जमीन पर पट्टीदार अवैध कब्जा कर रहे हैं। अदमापुर के सत्यनारायण व सुखराज ने सड़क व बंजर जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की है। वहीं सदर तहसील में सीआरओ के एस पांडेय ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें