फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा किनारे के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणा किनारे के अवैध निर्माणों पर विकास प्राधिकरण जल्द शिकंजा कसेगा। नदी के दोनों तरफ 50 मीटर के दायरे में चिह्नित 762 अवैध निर्माणों को प्राधिकरण साल भर पहले ही नोटिस जारी कर चुका है। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने शनिवार को दावा किया कि नोटिस के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए अभियान हफ्ते भर के अंदर शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

दरअसल, वरुणा कॉरिडोर की योजना के बाद से ही अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का मामला लंबित है। सर्वे और चिह्नांकन के बाद नोटिस तो वीडीए और सिंचाई विभाग की ओर से जारी कर दिया गया लेकिन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। अब वीडीए का दावा है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई हफ्ते भर में शुरू कर दी जाएगी। वरुणा के साथ ही गंगा किनारे दो सौ मीटर के दायरे में दशाश्मवमेध से राजघाट के बीच कराए गए अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। इसके अलावा, वीडीए ने शहर के 100 ऐसे व्यावसायिक भवनों, अस्पतालों, होटलों और शॉपिंग कांपलेक्स को चिह्नित किया है, जहां बेसमेंट नहीं है या फिर वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है। इनके आसपास सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इनके विरुद्ध भी वीडीए ने जल्द कार्रवाई की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें