फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। भैरवनाथ स्थित बीपी गुजरात विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे वोट जरूर करें। ‘...भइया बहनों कर लो नोट, जरूर से जाकर देना वोट’, ‘...जागो मतदाता जागो, वोट करने के लिए जागो’, ‘...वोट देना आपका दायित्व है, इसका ईमानदारी से निर्वाह करें’ जैसे नारों के साथ उन्होंने वोट अपील की। भैरवनाथ से चलकर ये रैली विशेश्वरगंज, मैदागिन, मालवीय मार्केट, गोलघर होते हुए वापस भैरवनाथ आकर संपन्न हुई। संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि 26 नवंबर को लोग अपने घरों से निकलें और वोट करें। यह मौका अगले पांच साल बाद ही मिल पाएगा इसलिए आप अपने वोट की कीमत पहचानिए। अभियान में शरद पोरवाल, शशि प्रकाश, देवांश गुप्ता, हरि नारायण, प्रमोद शुक्ला, देवेश शर्मा, मदन गोपाल, राजकुमार शर्मा, दिनेश गुप्ता, मुकुंद दूबे, पीयूष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर एसएस रोलर स्केटिंग क्लब की ओर से मतदाता जन जागरूकता रोलर स्केटिंग रैली निकाली गई। स्केटर एके अंसारी के नेतृत्व बच्चे व युवा स्केटिंग करते हुए लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। सभी ने हाथों में मतदान अपील की स्लोगन लिखी तख्तियां ली हुई थीं। लहुराबीर से निकली स्केटिंग रैली का शुभारंभ द स्कालर होम के निदेशक अरुण कुमार सिंह व तृप्ति तिवारी ने किया। रैली टाउनहाल मैदागिन पहुंचकर समाप्त हुई जिसमें दानिश, तुफेल, माही, शिबा, जुबैर, वैशाली, जुनैद, परवीन, अदविका, रिया, मोगीशा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें