फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति ठप होने पर नागरिकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दशाश्वमेध क्षेत्र में दो दिन से पेयजल की आपूर्ति ठप होने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। इलाके के चार मुहल्ले के कई परिवार इससे प्रभावित हैं। आपूर्ति नहीं होने पर सोमवार को गुस्साए लोगों ने चितरंजन पार्क में पंप पर हंगामा किया। आपरेटर के पास जलकल के अधिकारियों का नंबर भी नहीं था। रविवार की रात नौ बजे से दशाश्वमेध वार्ड के मान मंदिर, त्रिपुरा भैरवी, रानी भवानी गली और मीरघाट में पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त होने से पानी की सप्लाई बंद है। पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से दशाश्वमेध घाट पर बने साइकिल स्टैंड, चितरंजन पार्क व एनडीआरएफ की चौकी समेत पंप के आसपास के इलाके में पानी भर गया है। नागरिकाें के हंगामे के बाद अवर अभियंता गोविंद कुमार और अधिशासी अभियंता पंप हाउस पहुंचे और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक कराने के निर्देश दिए। मंगलवार की दोपहर के बाद आपूर्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें