फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेताओं को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंकुर सिंह, श्रेयश प्रताप सिंह, रोहन सिंह, लकी बरनवाल, रितेश सोनकर, अंकित वर्मा, ऋषि पल्लव राय, सुफियान अंसारी और मोहन, अशोक चैंपियन रहे। बालिका वर्ग में याना गुप्ता, सांभवी शाक्य, लकी बरनवाल, रुद्राणी जायसवाल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। उदीयमान खिलाड़ी का सम्मान मास्टर अंशुमान सिन्हा को दिया गया।
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम में सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले के पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएस मिश्रा रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर यूपी सीनियर बैडमिंटन टीम चयन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। संचालन एवं धन्यवाद डा. आरएन सरकार बाला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें