फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा से कहासुनी के बाद भांजे ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत हाजीपुर स्थित ननिहाल में रहने वाले सिकंदर (16) ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मामा से हुए विवाद के बाद सिकंदर ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर गांव का मूल निवासी सिकंदर बचपन से ही ननिहाल में रहता था। सिकंदर का पालनपोषण उसकी नानी परवीन करती थी। बताया जाता है कि बुधवार को सिकंदर और उसके मामा के बीच हिस्सेदारी को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी से क्षुब्ध सिकंदर ने शाम में कमरे में जाकर रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले ली। उधर, सिकंदर की आत्महत्या के बाद उसके मामा घर छोड़कर भाग निकले। थानाध्यक्ष चोलापुर विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें