फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली की डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढ़ईपुर में कराए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप यहां के ग्रामीणों ने लगाए हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर वर्ष 2016-17 में हुए कार्यों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता कर बड़े पैमाने पर धन की बंदरबांट की जा रही है। बिना खुली बैठक किए फर्जी प्रस्ताव बनाकर मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है। गांव में मानक के विपरीत हैंडपंप मरम्मत, खड़ंजा, नाली, चकरोड निर्माण और मरम्मत, विद्यालय तथा पंचायत भवन का निर्माण मरम्मत एवं स्ट्रीट लाइट तथा सोलर लाइट लगवाने सहित अन्य विकास कार्यों मे बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। ढोढईपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य लाल बहादुर पटेल, संदीप, क्त्रसंति, सिद्दीकी, महाबली, नागेंद्र, अभिषेक आदि ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र को पत्रक देकर जांच की मांग की। इस बाबत खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि ढोढ़ईपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई है। सेक्टर अधिकारी से जांच कराई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें