फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति का ब्यौरा न देने वालों को नहीं मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के जिन पुलिसकर्मियों ने अभी तक अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा विभाग को नहीं दिया है, अगस्त महीने से उनकी तनख्वाह रोक दी जाएगी। एसएसपी के इस आदेश के बाद संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि राजपत्रित और अराजपत्रित सभी श्रेणी के पुलिसकर्मियों को उनकी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा विभाग को देना है। इस संबंध में निर्देश जारी होने के बाद भी कई पुलिसकर्मी अभी तक अपनी संपत्ति से संबंधित ब्यौरा नहीं उपलब्ध कराए हैं। एसएसपी ने बताया कि संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले ऐसे सभी पुलिसकर्मियों का वेतन अगस्त माह से रोक दिया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों को विभाग को बताना होगा कि उनकी आय कितनी है और उसके सापेक्ष चल-अचल संपत्ति कितनी है। ऐसे में जिन पुलिसकर्मियों ने भ्रष्टाचार कर आलीशान मकान, जमीन, जेवरात और एसयूवी वाहन खरीद रखे हैं वो अब ब्यौरा देने में घबरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें