फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 13 कोचिंग सेंटर-होटल-हॉस्टल की जांच, नौ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों, होटलों, गेस्ट हाउसों और हॉस्टलों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। कई संस्थानों में खामियां मिलने पर फायर विभाग ने नौ संस्थानों को नोटिस जारी किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि पांडेयपुर के नवोदय स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में सीढ़ी पर एसी आउटलेट लगा मिला और अग्निशमन प्रणाली पूरी तरह नदारद मिला। जेनेसिस प्लस इंस्टीट्यूट (प्रभा कॉम्प्लेक्स) में सीढ़ियों पर विद्युत पैनल स्थापित होने के साथ फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं मिला। टाइम इंस्टीट्यूट, सिगरा और करियर लॉन्चर, सिगरा में भी अग्निशमन व्यवस्था शून्य पाई गई, जिसके बाद नोटिस जारी किया गया। भेलूपुर क्षेत्र में निरीक्षण में गुरु कृपा लाइब्रेरी, लंका, होटल शिवालय, होटल वाइब्स और केसरी श्याम में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप पाई गई। होटल डॉल्फिन इंटरनेशनल, होटल केसरी पैलेस, आरके गर्ल्स हॉस्टल और जीएचएस गर्ल्स हॉस्टल में फायर सेफ्टी संबंधी व्यवस्थाएं अपूर्ण मिलीं। इन संस्थानों को भी कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, 13 भवनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 9 भवनों में कमियां पाई गईं, जबकि चार भवनों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप मिली। विभाग ने संबंधित संस्थानों को निर्धारित समयसीमा में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें