फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, सड़क किनारे सहेली के साथ खड़ी थी

Fri, 01 Sep 2023 04:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर चुप्पेपुर के पास ट्रक ने स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा प्रियंका पटेल और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका की मौत हो गई। उसकी सहेली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विलाप करते छात्रा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर चुप्पेपुर के पास ट्रक ने स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा प्रियंका पटेल और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका की मौत हो गई। उसकी सहेली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चुप्पेपुर निवासी प्रियंका पटेल (17) पुत्री बसंत पटेल सुभद्र कुमार इंटर कॉलेज बसनी में 12वीं की छात्रा थी।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह अपनी सहेली अंजलि पटेल के साथ सड़क के किनारे खड़ी होकर सहेली नेहा का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आननफानन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने प्रियंका पटेल को मृत घोषित कर दिया। अंजलि पटेल को परिजनों ने रमईपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत स्थिर है। फूलपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष दीपक राणावत ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चालक समेत ट्रक को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें