फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 124 नए संक्रमित, पांच ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है। सोमवार को 10,294 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें 124 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि पांच मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमण दर 1.2 प्रतिशत रहा। कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार सोमवार को एक दिन में 150 से कम मरीज मिले। सेंट्रल जेल में दो, कीनाराम आश्रम में तीन, नारायण आश्रम में 2 मरीज मिले हैं जबकि लायन एंकलेव में 2 मरीजों के मिलने के साथ ही बुद्धा सिटी और फायर स्टेशन, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू, शिवपुर मगराहा समेत अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर, पॉपुलर हॉस्पिटल में भर्ती दौलतपुर पांडेयपुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, सीएचसी भदोही में रामनगर निवासी 62 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसके अलावा पॉपुलर हॉस्पिटल में ही नई बस्ती पांडेयपुर निवासी 56 वर्षीय पुरुष और बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती रोहनिया निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वहीं, सोमवार को 529 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए और 61 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80,953 पहुंच चुका है। इनमें से 77,968 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 732 लोगों की मौत भी हुई है। फिलहाल, 2253 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें