फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 122 छात्रों ने दिखाए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल स्तरीय 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2026 का आयोजन शनिवार को पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में किया गया। इसका मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार रहा। प्रदर्शनी में वाराणसी मंडल के चारों जिलों से कुल 122 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विज्ञान आधारित मॉडल, परियोजनाओं और शिक्षण सामग्री के माध्यम से विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में तीन संवर्ग जूनियर, सीनियर और अध्यापक संवर्ग निर्धारित किए गए थे। जूनियर संवर्ग में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं, सीनियर संवर्ग में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों तथा अध्यापक संवर्ग में शिक्षकों को अपने शैक्षणिक विषयों से संबंधित टीएलएम आधारित प्रदर्शन और परियोजनाओं के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी प्रतिमा कुमारी, निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. सुनील सिंह, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. प्रिंस गुप्ता, महेंद्र प्रताप यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वेश्वर सिंह, उपप्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष राय और कार्यक्रम प्रभारी कुंज बिहारी मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें