फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 300 खिलाड़ियों ने पांच स्पर्धाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
केयर एंड कॅरिअर स्कूल के द्विदिवसीय वार्षिक खेलकूद पराक्रम बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर हुई। इसमें कक्षा 3 से 8वीं तक के छात्राओं ने पांच स्पर्धाओं ने हिस्सा लिया। इसमें स्कूल के 300 बालक-बालिकाओं ने रिले रेस, स्कीपिंग, लॉन्ग जंप, सैक रेस, स्पून रेस सहित विभिन्न स्पर्धाओं में शामिल हुए। मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेलों की शुरुआत कराई और परेड की सलामी ली। उन्होंने छात्रों को अनुशासन व खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल समूह के अध्यक्ष आनंद किशोर मिश्रा ने खिलाड़ियों को हार-जीत के बजाय बेहतर खेल पर ध्यान देने की बात कही। प्रधानाध्यापिका अरुंधति मिश्रा, डायरेक्टर अंकित मिश्रा, केशकी मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक मंडुवाडीह शाखा की कोऑर्डिनेटर सुनीता कुशवाहा, धन्यवाद ज्ञापन गोपाल चौबे और शिरीष सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें