फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडरा विधानसभा में पुरुषों की अपेक्षा छह फीसदी ज्यादा महिलाओं ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छठवें चरण के मतदान में वाराणसी की महिला मतदाताओं ने पुरुषों से बाजी मार ली और मतदान में जागरूकता का दबदबा कायम रखा। मछली शहर की पिंडरा विधानसभा में महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले छह फीसदी ज्यादा मतदान कर फर्स्ट डिविजन प्राप्त किया। इससे पहले हुए लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़त बनाई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पिंडरा विधानसभा में 54.01 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें महिलाओं ने 56.91 और पुरुषों ने 51.64 फीसदी मतदान किया था। इस बार मतदान जागरूकता सहित अन्य प्रयासों से मतदान का प्रतिशत बढ़ा। साथ ही महिलाओं ने अपनी बढ़त को कायम रखा। इस बाद चुनाव में पिंडरा में 57.26 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 54.56 प्रतिशत पुरुष और 60.48 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है। 19 मई को मतदान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें