चिरईगाँव। चौबेपुर थानांतर्गत मुस्तफाबाद के रेतापार निवासी सुरेश उर्फ सिरी राजभर (22) मुंबई में दो ट्रकों की टक्कर में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। पेशे से ड्राइवर सुरेश एक निजी कंपनी का माल ट्रक में लादकर मुंबई से कोलकाता के लिए निकला था। इसी बीच रविवार की सुबह मुंबई के खाम गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। सुरेश राजभर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं चंदौली का सहजौर निवासी ट्रक खलासी गोरखनाथ यादव घायल हो गया। मृतक सुरेश राजभर पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता रामदेव राजभर गांव में खेती-बारी करते हैं।