फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिसर में दो स्कूलों का होगा विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अब एक ही परिसर में संचालित परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को विलय कर एक स्कूल बनाया जाएगा। जिले के एक ही कैंपस में चल रहे 274 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी। अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के विलय के बाद यहां तैनात शिक्षकों में वरिष्ठ को प्रधानाध्यापक पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। शासन की मंशा है कि एक ही कैंपस में चल रहे स्कूलों को दो संस्था के बजाए एक ही किया जाए। नगर सहित जिले के विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों में 274 प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही कैंपस में संचालित है। एक ही परिसर में चल रहे ब्लाक क्षेत्रवार नजर डाला जाए तो घोसी ब्लाक में 31, बड़रांव में 24, कोपागंज में 21, मुहम्दाबाद ब्लाक में 34, परदहा मेें 19 ,रानीपुर ब्लाक में 36, रतनपुरा में 35, दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में 28, फतहपुर मंडाव ब्लाक में 32 तथा नगर क्षेत्र के 14 विद्यालय एक ही कैंपस में संचालित हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के विलय के बाद यहां तैनात शिक्षकों में वरिष्ठ को प्रधानाध्यापक पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र से इन स्कूलों का समायोजन होगा। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के समायोजन का आधार 30 सितंबर की छात्र संख्या को बनाया जाएगा। मधुबन संवाददाता के अनुसार फतहपुर मंडाव के 32 प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही कैंपस में संचालित हैं। इस संबंध में फतहपुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि समायोजन के चलते दोनों स्कूलों की प्रबंध समिति भी एक बनाई जाएगी। प्रधानाध्यापक समिति के सचिव होंगे। इस बाबत जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना है कि जिले के एक ही कैंपस में चल रहे 274 प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विलय कर दिया गया है। अप्रैल से यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें