फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से चल रही है, लेकिन मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसमें परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से ग्रामीण इलाकों के साथ ही संवेदनशील केंद्रों पर नकल रोकने को लेकर खास रणनीति बनाई जा रही है। वहीं केंद्राध्यक्षों को पेपर का पैकेट खोलने और छात्रों की जांच में भी सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले के 150 केंद्रों पर चल रही परीक्षा को लेकर छह सचल दस्ते, आठ जोनल मजिस्ट्रेट और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अब तक सात, आठ फरवरी को संगीत गायन, कृ षि, काष्ठ शिल्प, सिलाई, ग्रंथ शिल्प, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र आदि की परीक्षाओं में छात्रों की संख्या कम होने की वजह से कुछ ही केंद्रों पर परीक्षा हुई, लेकिन 12 फरवरी से बड़ी परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसमें 12 को सुबह और शाम दोनों पाली में हिंदी की परीक्षा सभी 150 केंद्रों पर होंगी, जिसमें एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में नकल रोकना प्रशासन और शिक्षा विभाग के लिए चुनौती है, ऐसे में इन जगहों के केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। इस दिन सचल दस्ते की टीम को ग्रामीण इलाकों में ही भेजने की रणनीति बनाई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को केंद्राध्यक्षों को परीक्षा की तैयारियां पूरी कर लेने के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों से भी सतर्कता बरतने सहित अन्य बिंदुओं पर बातचीत होगी। इसके अलावा अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, समाजशास्त्र आदि बड़ी परीक्षाओं के दिन विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें