वाराणसी। देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार दोपहर लगभग दो बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह पहला मौका होगा जब प्रयागराज-वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल होगा। ट्रेन दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन, मिर्जापुर, जिउनाथपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
दिल्ली से प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल हो पहले ही चुका है। पिछले वर्ष दिल्ली से प्रयागराज के बीच इसका ट्रायल किया गया था। इस ट्रायल रन के दौरान रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व उत्तर रेलवे के जीएम मोहन सिंह के सफर करने की भी संभावना है। बता दें कि टी-18 ट्रेन, जिसका पिछले दिनों वंदे भारत नामकरण किया गया था, उसका संचालन दिल्ली से वाराणसी के बीच होना है। दिल्ली से इलाहाबाद तक का इसका रूट निर्धारित हो चुका है। इस रूट पर अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। रेल अधिकारी तैयारियों में तो जुटे रहे, लेकिन इसकी सूचना साझा करने से बचते रहे।