फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई नि:संकोच करें निवेश, सुरक्षा करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कनाडा में रह रहे एक व्यापारी के पिता की साइकिल नोएडा में बीते साल चोरी हो गई थी। व्यापारी ने ट्विटर पर पुलिस से शिकायत की तो हमने उसे चौबीस घंटे में खोज निकाला। हमारे लिए साइकिल महत्वपूर्ण नहीं थी बल्कि कनाडा में रह रहे व्यापारी का विश्वास महत्वपूर्ण था जो उन्होंने सात समंदर पार से हम पर जताया था। डीजीपी ओपी सिंह ने ये बातें प्रवासी भारतीयों के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए हस्तकला संकुल में कहीं।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि एनआरआई उत्तर प्रदेश में नि:संकोच निवेश करें। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और भयमुक्त माहौल की जिम्मेदारी पुलिस की है। एनआरआई के लिए हमने ट्विटर पर ञ्चक्कक्कशद्यद्बष्द्गहृक्त्रस्ढ्ढ एकाउंट बना रखा है और हमारा ई-मेल ह्वश्चश्चशद्यद्बष्द्गठ्ठह्म्द्बञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व है। इन पर आने वाली शिकायतों की चौबीसों घंटे मॉनीटरिंग की जाती है। 2018 में एनआरआई की 50 से ज्यादा शिकायतों का समाधान करा कर उनसे फीडबैक लिया गया।
डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जो छवि पहले थी अब वैसा कुछ भी नहीं है। बीते डेढ़ साल से ज्यादा समय में प्रदेश में ऐसा माहौल तैयार किया गया है कि बीते साल लखनऊ में इनवेस्टर्स समिट आयोजित हुई। देश और दुनिया की नामीगिरामी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं। इसलिए प्रवासी भारतीयों से आह्वान है कि वो आगे आएं और उत्तर प्रदेश में निवेश कर यहां के विकास में भागीदार बने। कहा कि आगामी दिनों में उनकी तैयारी है कि दुनिया के सभी देशों में यूपी पुलिस के स्वयंसेवक हों और भारतीय किसी भी मुसीबत में फंसे तो उनकी मदद करें। इसके लिए विदेश मंत्रालय की मदद लेकर स्वयंसेवकों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिसने यूपी नहीं देखा वो भारत नहीं देखा
देश के पर्यटन स्थलों में से 30 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में हैं। इसलिए जिसने यूपी नहीं देखा उसने भारत नहीं देखा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने यह बातें प्रवासी भारतीयों से कहीं। कहा कि प्रयागराज में आयोजित कुंभ की टेंट सिटी आप सभी देखेंगे तो आपको अंदाजा लगेगा कि हमने कितनी भव्य तैयारी की है। प्रदेश में बुद्ध सर्किट, रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट तैयार कर पर्यटन उद्योग को नई दिशा दी है। आप लोग होटल कारोबार में निवेश करेंगे तो 10 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। यकीन मानें आपका पैसा नहीं डूबेगा। आप लोग प्रदेश में शिक्षा के लिए आएं, बनारस जैसे एक शहर में पांच शहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें