वाराणसी। हत्या के मामले में वांछित पूर्व सांसद और 25 हजार के इनामी जवाहर जायसवाल और उसके बेटे गौरव जायसवाल की तलाश में पुलिस टीमों की छापेमारी जारी है। नई दिल्ली, मसूरी, लखनऊ और बस्ती गई पुलिस टीमों को फिलहाल जवाहर और उसके बेटे के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी है। इस बीच जवाहर और उसके बेटे के करीबियों की गतिविधियों की पुलिस द्वारा मानीटरिंग की जा रही है। साथ ही, मुखबिरों और सर्विलांस की मदद से भी जवाहर और उसके बेटे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।