फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी और उसका दोस्त छह मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाइक चुराने के आरोप में कैंट पुलिस ने नदेसर से शुक्रवार रात एमसीए उत्तीर्ण जैतपुरा के कमानपुरा निवासी फारूख अदी खान और कुतवन शहीद विश्वेश्वरगंज के सहजेब अहमद को गिरफ्तार किया। फारूख गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने और मौज मस्ती के लिए बाइक चोरी करता था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों के अनुसार, वे कैंट रेलवे स्टेशन, शिवपुर, मंडुवाडीह और मुगलसराय से दर्जनों बाइक चुराकर बिहार में बेच चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एसआई रामनरेश यादव व अशोक कुमार के साथ इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह गश्त पर निकले थे। नदेसर स्थित पंचवटी लॉन के पास दो युवकों को संदिग्ध हाल में खड़े देख उनकी और बाइक की जांच की तो कोई कागजात नहीं मिला। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो बाइक चोरी की निकली। दोनों की निशानदेही पर चोरी की पांच और बाइक बरामद की गईं। पूछताछ में फारूख ने बताया कि बाबतपुर स्थित एक कॉलेज से उसने 2016-17 में एमसीए की पढ़ाई की है। नौकरी न मिलने और गर्लफ्रेंड के शौक महंगे होने के कारण उसने अपने दोस्त सहजेब के साथ बाइक चोरी करनी शुरू कर दीं। यदि चेकिंग वगैरह में कभी पुलिस उसे रोकती थी तो कॉलेज का परिचय पत्र दिखा कर और बाइक दोस्त की बताकर निकल लेता था। चोरी की बाइक बिहार में बेचने पर जो रुपये मिलते थे, उसे दो हिस्से में बांटकर महंगे कपड़े, जूते और मोबाइल खरीदने के साथ ही गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें