भदोही। अपना दल (एस) जिला इकाई की बैठक बुधवार को बनकट सर्रोई स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन के क्रिया कलापों की समीक्षा करते हुए शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तेज करने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष डीएम सिंह ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव नजदीक है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस सरकार दुष्प्रचार में लग गई है, जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्तमान सरकार के उल्लेखनीय कार्यों और योजनाओं से अवगत कराना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मंत्रालय की योजनाओं से लाखों निर्धन लोग लाभान्वित हुए हैं। हम पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसी योजनाओं के प्रचार प्रचार के साथ जनता के बीच लेकर जाना होगा। ताकि जनता कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के बहकावे में न आए। बैठक में विमलधर दूबे, अमित पांडेय, शिवनरेश यादव, मदन सिंह, विनय राय, त्रिवेणी सिंह, अतुल दूबे, शैलेंद्र, विकास पटेल, लवकेश सिंह, पार्वती देवी, किशन सिंह, राजमणि शुक्ल, अर्चना सिंह, राजेश सरोज आदि उपस्थित रहे।