फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक हुई बकरों की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। बकरीद का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। अब केवल दो दिन बाकी रह गए हैं। कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीदारी जोर पकड़ चुकी है। लोग कुर्बानी के लिए जानवरों के इंतजाम में जुटे हैं। बाजार में गत एक सप्ताह से बकरों की बिक्री हो रही है लेकिन सोमवार की मंडियों में देर रात तक खरीदारी होती रही। दिन भर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। कुर्बानी के लिए बकरे की खरीदारी जोरों पर चल रही है। अंबर नीम के अलावा मर्यादपट्टी, अजिमुल्लाह चौराहा पर पर बकरों की मंडियों में सोमवार को खरीदारों की जबरदस्त भीड़ रही है। देर रात तक खरीदारी चलती रही है। ग्राहकों ने बताया कि इस वर्ष बकरे काफी महंगे हैं। व्यापारियों के अनुसार इसका प्रमुख कारण बड़े जानवरों की मांस की बिक्री पर प्रतिबंध है। बाजार सरदार खां मोहल्ले के जमील अंसारी ने कहा कि पूर्व के वर्षों में जहां 10 हजार से कम में बकरा मिल जाता था, इस बार ऐसा नहीं है। देखने में खूबसूरत और स्वस्थ बकरे 20 से 50 हजार के बीच मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें