फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खत्म होगी ट्रिपिंग, मिले 50 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीएम के संसदीय क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार ने 50 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की संस्तुति दी। शनिवार को भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय में हुई बैठक में चेयरमैन ने कहा कि इन ट्रांसफार्मरों से ट्रिपिंग समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

साथ ही चेयरमैन ने बेहतर काम नहीं करने वाले आजमगढ़ और देवरिया के दो अधिशासी अभियंताओं को हटाने का निर्देश पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम को दिया। देवरिया के अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई करने को कहा। बैठक के बाद चेयरमैन ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण कर बिजली से जुड़े काम को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।
सौभाग्य योजना के तहत कार्यदायी एजेंसियों को दिसंबर तक की कार्ययोजना का रोडमैप तैयार करके मांगा। काल सेंटर 1912 को और प्रभावी बनाने को कहा। इस योजना के तहत जिनका नाम 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना में है। उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके तहत एक सोलर पैक दिया जाएगा। इसमें पांच एलईडी बल्ब और एक पंखा दिया जाएगा। चेयरमैन से मिलने के लिए कुछ ठेकेदार गए थे। उन्होंने काम की गुणवत्ता बरकरार रखने के साथ सर्किल के बजाय डिस्काम से उन्हें काम देने की बात कही। देर रात चेयरमैन संकटमोचन मंदिर का दर्शन पूजन करके लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें