फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकार हो रहा योगमय भारत का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केएन पीजी कॉलेज में पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित योग शिविर में बुधवार को जिला प्रभारी सुरेश कुमार मौर्य और महिला महामंत्री आरती सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के प्रोटोकाल योग का अभ्यास कराया। इसमें शिथिलीकरण की क्रिया, ग्रीवा संचालन, गर्दन को गोल-गोल घुमाना, शशक आसन, उत्तान मंडूक, अर्द्घ चक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। संगठन के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्टीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से योग करने की अपील की। वहीं कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिंह ने योग दिवस से संबंधित बुकलेट, पोस्टर और अंग वस्त्र कार्यकत्ताओं को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव के निरंतर संघर्ष के चलते पूरी दुनिया में योग की चर्चा हो रही है। इसलिए योग के माध्यम से अब भारत को विश्व के पटल पर स्थापित करना है। इस मौके पर प्रियंका पांडेय, आस्था पांडेय, विजय शंकर मौर्य, महेंद्र पटेल, सुधा वर्मा, राकेश दूबे, श्याम किशोर तिवारी, दिनेश, राजबलि, अशोक, अविनाश, अंकित, रामलाल, अर्चना पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें