भदोही। रुयते हेलाल कमेटी की बैठक में मंगलवार को ईद-उल फितर की नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया। दोपहर बाद जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह में हुई बैठक में ईदगाहों और मस्जिदों के पेश इमाम और कमेटी के पदाधिकारियों ने वक्त मुकर्रर किया। हाफिज अशफाक रब्बानी ने बताया कि अजीमुल्लाह चौराहे ईदगाह में पहली जमात 7 बजे और दूसरी जमात 7.45 बजे होगी।
बैठक में बताया गया कि ईदगाह अजिमुल्लाह चौराहे में 7 बजे हाफिज परवेज अच्छे और दूसरी जमात हाफिज इसराइल इमामत करेंगे। इसके अलावा ईदगाह रेलवे स्टेशन (बेलाल मुसाफिरखाना) 7.15 बजे हाफिज गुलाम मुस्तफा, ईदगाह सिविल लाइन 8 बजे हाफिज मो. फहद, ईदगाह चौरी रोड 7.30 बजे हाफिज तबरेज, ईदगाह तालाब हाफिज फरीदन 7.30 बजे हाफिज अशफाक, ईदगाह घमहांपुर 7.30 बजे हाफिज अलीरजा, मैदान फलाहे उम्मत गर्ल्स इंटर कालेज 7.30 बजे कारी नजीर, मस्जिद रौजा गाजी मियां 8 बजे हाफिज शाहिद रजा, मस्जिद नाबीना शाह 7.30 बजे हाफिज महताब, मस्जिद गौरियाना मोहाल 7.45 बजे कारी गुलाम महमूद हबीबी, मस्जिद इत्तेहाद शहाबाबाद 7.30 बजे मौ. शफीक, नूरखांपुर में महमूद के अहाते में पहली जमात 7:15 बजे मो. इकबाल मोहम्मदी और दूसरी जमात 7.45 बजे हाफिज मुस्तकीम नमाज अदा कराएंगे।
बैठक में हाजी अब्दुल हादी, हाजी अय्यूब अंसारी, हाफिज फहद, कारी गुलाम महमूद, खतीब आलम, हाफिज रेहान, हाफिज हसनैन, हाफिज ताबिश, हाफिज शाहजाद, हाफिज अलीरजा, हाफिज गुलाम मुस्तफा, मो.इकबाल मुहम्मदी, जमील नेता, मुख़्तार हाशमी, सईद अहमद, शादाब गोल्डी, हाफिज शहनवाज, अहमद शाह, इमामुद्दीन, रियाज अहमद दल्लू, अमीन शाह, मो. इकबाल, नूरैन खां, जैद बबलू, बाबू अंसारी आदि उपस्थित रहे।