फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता और ज्ञानेंद्र बने जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के नतीजे रविवार को घोषित किए गए। दोनों परीक्षाओं में नारायण इंटर कॉलेज महमदपुर के मेधावी जिले में अव्वल रहे। 10वीं में कविता यादव ने 91 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया, जबकि 12वीं में ज्ञानेंद्र सिंह 88.60 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहे। दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी। रिजल्ट आने के बाद टॉपर्स के घरों जश्न का माहौल हो गया। हाईस्कूल में 65.25 और इंटरमीडिएट में 63.33 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

फरवरी और मार्च में यूूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार था। रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र-छात्राएं साइबर कैफे, मोबाइल पर रिजल्ट देखने लगे। हाईस्कूल में नारायण इंटर कॉलेज, महमदपुर सेमराध की छात्रा कविता यादव ने 91 जबकि इंटर में ज्ञानेंद्र सिंह ने 88.60 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। इसी तरह हाईस्कूल में दूसरे नंबर पर पवन कुमार यादव, तीसरे पर अरुण कुमार मौर्य और चौथे स्थान पर वैष्णवी मालवीय रहीं। पांचवे स्थान पर आदर्श पांडेय, छठवें पर महिमा गुप्ता, प्रमोद कुमार यादव, सातवें पर रिषिका श्रीवास्तव, कंचन, आठवें पर आदर्श कुमार मिश्रा, विशाल पटेल और संदीप पाल रहे। नौवें नंबर पर आदित्य शर्मा और चंदा जबकि 10वें स्थान पर साक्षी सिंह, आकाश कुमार मौर्य, स्नेहा यादव और अवंतिका जायसवाल रहीं।
इसी तरह इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर विश्वजीत यादव, तीसरे पर आंचल और सबी सिंह, चौथे पर साक्षी गुप्ता, पांचवें स्थान पर अतीत मौर्य, दीपक कुमार यादव, छठवें पर नीतू यादव, आशीष कुमार चंचल, सातवें पर नैनसी सिंह, हिमांशु मौर्य, सूर्य प्रताप शर्मा रहे। आठवें स्थान पर सुभम दूबे, नौवें पर सौरभ सिंह, रिया हलवाई और सुजीत कुमार रहे। 10वें स्थान पर श्रेयांशी तिवारी ने कब्जा जमाया। 2018 की बोर्ड परीक्षा में भदोही का रिजल्ट खास नहीं रहा। इंटरमीडिएट में 63.33 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। पंजीकृत 28,524 में 25, 609 ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें 16,219 उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में बालिकाएं अव्वल रहीं। परीक्षा में 7954 छात्र और 8264 बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं। इसी तरह हाईस्कूल में 65.25 विद्यार्थी पास हुए। पंजीकृत 32,889 छात्र-छात्राओं में 28,481 ने परीक्षा दी थी। इनमें 18,591 उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में बालक अव्वल रहे। इसमें 9099 छात्राएं, जबकि 9492 छात्र उत्तीर्ण हुए। टाप टेन में शामिल होनहारों के घरों में रिजल्ट आने के बाद खुशी का माहौल छा गया। करीबियों और परिवार वालों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें