फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिल्की में चिकन पॉक्स से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तापमान में उतार-चढ़ाव आने से जिले में चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चौरी क्षेत्र के सुरहन गांव के बाद अब ज्ञानपुर क्षेत्र के मिल्की गांव में चिकन पॉक्स से लोग परेशान हो गए हैं। गांव की यादव बस्ती में एक सप्ताह में 10 से अधिक बच्चे चिकन पॉक्स की चेपट में आ चुके हैं। कुछ बच्चे उपचार कराने के बाद घर लौट गए, लेकिन कई मासूम अब भी अस्पताल में हैं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से महज दो किमी दूर स्थित मिल्की गांव की यादव बस्ती में गत एक पखवारे से चिकन पॉक्स लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना है। एक परिवार के बच्चे उपचार के बाद ठीक होते हैं तो दूसरे परिवार के बच्चे इससे पीड़ित हो जा रहे हैं। गांव में नमन यादव (02) पुत्र दीपक यादव, शालू (06) पुत्री गोपाल, कान्हा (02) पुत्र गोपाल चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। उनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। जबकि पूर्व में अमित और सुमित पुत्रगण जोगेंद्र यादव, आंशु, संजना और नन्हकी पुत्री विनोद यादव इस बीमारी से ग्रसित थीं। हालांकि उपचार के बाद इनकी स्थिति सामान्य हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक पखवारे से चिकन पॉक्स से बस्ती के लोग परेशान हैं। परिवार में किसी सदस्य को बीमारी हो रही है तो बच्चे भी इसके शिकार हो जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि बच्चों के उपचार और संक्रमण की रोकथाम के लिए जल्द ही गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी।
मालूम हो कि इसके पहले चौरी क्षेत्र के सुरहन गांव में चिकन पॉक्स का संक्रमण फैला हुआ था। बीमारी की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी जबकि आधा दर्जन बच्चों का इलाज अभी भी चल रहा है। बुधवार को यहां पहुंची चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की जांच के साथ दवाइयां मुहैया कराई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें