फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो कैश एटीएम, भटक रहे ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करेंसी चेस्ट से कैश न मिलने के कारण मंगलवार को जिले के 70 फीसदी से अधिक एटीएम पूरी तरह खाली हो गए। ज्यादातर एटीएम के शटर दिन भर नहीं खुले। कुछ एटीएम सुबह खुलने के दो-तीन घंटे के बाद ही खाली हो गए। जिन इक्का-दुक्का एटीएम में कैश था, वहां पूरे दिन लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के एटीएम में कैश की कमी नोटबंदी के बाद वाले दिनों की याद दिलाने लगी है। जिले के 70 फीसदी से अधिक एटीएम में मंगलवार को कैश खत्म हो गया। बानगी के तौर पर ज्ञानपुर नगर को लिया जाए तो यहां विभिन्न बैंकों के लगभग डेढ़ दर्जन एटीएम हैं। इनमें से एचडीएफसी बैंक और भदोही अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक को छोड़कर लगभग सभी बैंकों के एटीएम में कैश नहीं था। कैश की कमी तो लगभग 10 दिनों से चल रही है, लेकिन एक-दो दिनों से गहराती कैश किल्लत की समस्या मंगलवार को भारी पड़ने लगी। शादी-ब्याह का सीजन नजदीक होने के कारण खरीदारी के लिए पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए एटीएम पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। इसके बाद शुरू हुआ एटीएम का चक्कर काफी देर तक चलता रहा। प्रोफेसर कॉलोनी रोड स्थित भदोही अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के एटीएम पर सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लंबी कतार लगी रही। कैश की किल्लत की खबर मिलते ही तमाम लोग एटीएम पर पहुंचते गए। इससे कतार लंबी होती गई। इसी तरह एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर भी भीड़ रही। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, सेंट्रल बैंक, एक्सिस बैंक समेत अन्य तमाम बैंकों के एटीएम में पैसे नहीं थे। बैंकर्स का कहना है कि करेंसी चेस्ट से 200, 500 के नोट कम आ रहे हैं। ज्यादातर 10, 20, 50 के नोट आ रहे हैं, जिन्हें एटीएम में रखा नहीं जा सकता। एसबीआई के एटीएम में कुछ तकनीकी दिक्कतें भी आईं थीं। इसके कारण केवल कलेक्ट्रेट के एटीएम में ही कैश उपलब्ध रहा, अन्य एटीएम में लोगों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें