फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदा पानी लेकर नगर पालिका पहुंचे नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के कुछ मोहल्लों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। मंगलवार को ज्ञानपुर रोड स्थित मोहल्ले के लोगों ने गंदे पानी को बोतल में भरकर नगर पालिका के ईओ को दिखाया। इस दौरान उन्होंने गंदे पानी की आपूर्ति पर नाराजगी जाहिर की। ईओ ने बेहतर जलापूर्ति का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन में केंद्र और प्रदेश की सरकारें पानी की तरह पैसे बहा रहीं हैं। वहीं गोपीगंज नगर पालिका परिषद के कुछ मोहल्लों में जल निगम की पाइपों से प्रदूषित पानी पीने को मिल रहा है। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर प्रदूषित पेयजल से निजात दिलाने की मांग की। गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड वार्ड नंबर 15 निवासी जयप्रकाश सोनी ने जल निगम की पाइप से आ रहे प्रदूषित पानी को बोतल में भरकर अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती को दिखाते हुए कहा कि प्रतिदिन ऐसे ही पानी की सप्लाई हो रही है। इस गंदे पानी को पीकर परिवार के सदस्य पेट की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ मोहल्ले के लोग रहे। शिकायत मिलने पर अधिशासी अधिकारी ने जल आपूर्ति की व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को बुलवाकर गंदे पेयजल की जांच करवाकर समस्या के निदान के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें