फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी, भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के सूर्या बालिका इंटर कॉलेज, सराय छत्रशाह की छात्राओं के साथ बृहस्पतिवार को कुछ युवकों ने सरेराह छेड़खानी की। विरोध करने पर उन्होंने छात्रा के भाई की पिटाई कर दी। कॉलेज के प्रबंधक ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड को सूचना दी लेकिन टीम नहीं पहुंची। कुछ देर बाद पहुंची मोढ़ चौकी की पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि दो फरार हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे कक्षा नौ की दो छात्राएं कॉलेज जा रही थीं। शहीद बाबा की मजार के पास इलाके के कुछ युवक छात्राओं पर छींटाकशी करने लगे। इसी बीच एक छात्रा का भाई वहां पहुंच गया और उसने विरोध जताया। इस पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। वहां से गुजर रहे कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मामले की जानकारी प्रबंधक को दी। प्रबंधक जनार्दन दुबे ने तुरंत एंटी रोमियो दस्ते को फोन किया तो टीम ने आने में असमर्थता जताई। कहा कि दरोगा जी छुट्टी पर हैं यूपी-100 की मदद ले लीजिए। यूपी-100 के पहुंचने में देरी हुई तो मोढ़ चौकी पर खबर दी गई। कुछ देर बाद चौकी के पुलिसकर्मी विद्यालय पहुंचे। इस बीच आरोपी भाग गए। छात्राओं की निशानदेही पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया जबकि दो की तलाश की जा रही है। एहतियात के तौर पर विद्यालय के पास पुलिस तैनान कर दी गई है। प्रबंधक ने बताया कि नशेड़ी युवक कॉलेज के आसपास घूमते रहते हैं और छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं। सीओ भदोही अभिषेक पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें