फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेलूपुर में छात्रा और शिवपुर में छात्र ने लगाई फांसी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/शिवपुर। भेलूपुर और शिवपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को इंटरमीडिएट की छात्रा और बीफार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा और छात्र के आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत बृजइंक्लेव कॉलोनी में बिहार के सीवान की सुप्रिया (17) अपनी मौसी सीमा के साथ किराये के मकान में रहती थी। सीमा शोध छात्रा है। इंटरमीडिएट की छात्रा सुप्रिया यहां कोचिंग करती थी। सोमवार की दोपहर सीमा और सुप्रिया ने साथ खाना खाया। इसके बाद सुप्रिया छत पर चली गई और सीमा नीचे चली गई। कुछ देर बाद सीमा कमरे में आई तो सुप्रिया नहीं मिली। बाथरूम में नजर गई तो सुप्रिया शॉवर के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। सीमा ने शोर मचाया तो मकान मालिक और आसपास के लोग भाग कर आए। सुप्रिया को नीचे उतारकर नजदीक के डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीमा ने सुप्रिया के मां-बाप को घटना की जानकारी दे दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, शिवपुर थाना अंतर्गत बड़ा लालपुर स्थित किराये के मकान में रहने वाले राजकुमार भारतीय (22) पंखे की कुंडी के सहारे गमछे का फंदा बनाकर झूल गया। बिहार के चंपारण का मूल निवासी राजकुमार गहनी स्थित एक महाविद्यालय से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर राजकुमार के रिश्तेदार चितईपुर निवासी विनोद मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ ही परिवारीजनों को सूचना दिए। इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। परिवार के लोगों के आने पर मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें